पुत्री की हत्या का आरोप पिता ने दामाद पर लगाया

Feb 10, 2024 - 21:26
Feb 10, 2024 - 22:15
 0  324

जौनपुर। फ़रवरी खुटहन थाना क्षेत्र के गोमती नदी के पिलकिछा घाट मछली की टोह में नदी की धारा में 5 फरवरी को मछुआरों की जाल में एक लाश फस कर मिली थी।विवाहिता की लाश के मामले में 10फरवरी,को मृतका के पिता ने क्षेत्राधिकारी शाहगंज से मिलकर दामाद के द्वारा हत्या कर शिनाख्त छुपाने के लिए शव‌ नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है,साथ, ही खुटहन थाने पर तहरीर दिए जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा है।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियां निवासी सुरेश का आरोप है कि वह रोजी रोटी के चक्कर में मुम्बई रहता है। घर पर उसकी बड़ी बेटी सोनी और अंजली रहती है। सोनी आरसीएम कंपनी में काम करती है। सोनी का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व कौड़ियां बाजार निवासी राहुल चौरसिया से हुआ था। उससे एक पुत्र भी है। लगभग एक वर्ष पूर्व से पारिवारिक विवाद के चलते दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था। आरोप लगाया कि इधर एक पखवाड़ा से राहुल उससे मिलने घर आने जाने लगा था। गत 4 फरवरी को सोनी अपनी बहन से कहकर निकली थी कि वह कंपनी से पैसा लेने जा रही है। रात भर उसके फोन की घंटी बजती रही, लेकिन फोन उठा नहीं। सुबह उसका शव गोमती नदी में मिला। आरोप है कि राहुल चौरसिया ने ही उसको धोखे से बुलवाकर हत्या कर दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Upendra Kumar Singh Jaunpur Uttar Pradesh