पीएम श्री मोदी के नेतृत्व में भारत रच रहा हे विश्व पटल पर नए कीर्तिमान -- विजय दुवे
46 वें स्थापना दिवस पर चाचौड़ा विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ संपन्न

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जहां एक ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सब का साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार विश्व में इतिहास रच रही है। जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनकर उभरने वाला है :उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी विजय दुवे ने चाचौड़ा विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवर को चाचौड़ा विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन होटल बिनागंज स्थित निजी गार्डन गुना में संपन्न हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा ने की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन में स्वागत किया। जिसमें वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव ने भारत की राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी ने विषय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ते विकसित भारत की यात्रा पर विचार प्रकट किए। चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने भाजपा की स्थापना पर पार्टी में खड़ा करने वाले महापुरुषों को याद किया। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने किया एवं आभार जिला मंत्री कुसुमलता कुशवाह ने माना। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी विजय दुवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को न केवल बढ़ावा दिया बल्कि उन्हें प्रतिस्थापित किया। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर जैसे अनेक योग प्रकल्प हमारी विरासत को सजाने और संवारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आते ही भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर हम उभरे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की का मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास ही भारत को पुनः विश्व गुरु बनाएगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
What's Your Reaction?






