पटियाला में परनीत कौर आगे, चंडीगढ़ में तिवारी-टंडन के बीच कांटे की टक्कर
पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। सभी 13 सीटों पर रुझान मिलने शुरू हो गए हैं।

चंडीगढ़ (आरएनआई) चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी और भाजपा के संजय टंडन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। चार राउंड की काउंटिंग के बाद मनीष तिवारी 5027 वोटों से आगे हैं। वहीं बसपा की डॉ रितु सिंह को 2633 वोट मिले हैं।
पटियाला से भाजपा की परनीत कौर आगे हो गई हैं। वहीं फिरोजपुर में कांग्रेस और अकाली दल के बीच काफी नजदीकी मुकाबला चल रहा है।
जालंधर - चरणजीत चन्नी (कांग्रेस)
अमृतसर - गुरजीत औजला (कांग्रेस)
लुधियाना - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (कांग्रेस)
फरीदकोट - सरबजीत खालसा (निर्दलीय)
खडूर साहिब - अमृतपाल सिंह (निर्दलीय)
संगरूर - गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप)
होशियारपुर - राजकुमार चब्बेवाल (आप)
आनंदपुर साहिब - मलविंदर कंग (आप)
गुरदासपुर - सुखजिंदर रंधावा (कांग्रेस)
बठिंडा - हरसिमरत कौर बादल (शिअद)
फतेहगढ़ साहिब - गुरप्रीत सिंह जीपी (आप)
फिरोजपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया और पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी आगे चल रहे हैं।
फिरोजपुर से अकाली दल के नरदेव सिंह मान आगे चल रहे हैं। होशियारपुर से आप के राजकुमार चब्बेवाल आगे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






