पटल सहायकों को ई- ऑफिस के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये:-डीएम

Dec 10, 2024 - 17:59
Dec 10, 2024 - 18:00
 0  864
पटल सहायकों को ई- ऑफिस के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये:-डीएम

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने कलेक्ट्रेट कक्ष में ई ऑफिस के सम्बन्ध में स्टॉफ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय में ई फाइलिंग में प्रगति लायी जाये। सभी सम्बंधित लोग डीएससी बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीआईओ एनआइसी को निर्देश दिए कि पटल सहायकों को भली भांति ई ऑफिस के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जाये। सभी पटलों पर आवश्यक तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।पुरानी फाइलों की स्केनिंग जल्द करायी जाये। आवश्यकतानुसार स्केनर की खरीद की जाये। इस अवसर पर अपर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)