पं. रमेश चंद्र शास्त्री "सनातन गौरव" की उपाधि से अलंकृत

Nov 4, 2022 - 22:53
Nov 7, 2022 - 05:26
 0  972
पं. रमेश चंद्र शास्त्री "सनातन गौरव" की उपाधि से अलंकृत

वृन्दावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में निंबार्क सम्प्रदाय के प्रख्यात विद्वान, भागवताचार्य व व्याकरणाचार्य पंडित रमेश चंद्र शास्त्री महाराज (करौली वाले) का ब्रज भूमि कल्याण परिषद के द्वारा सम्मान किया गया।परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,प्रमुख समाजसेवी पंडित युगल किशोर कटारे व पंडित रामनिवास गुरुजी (गोवर्धन) आदि ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि भेंट कर उन्हें "सनातन गौरव" की उपाधि से अलंकृत किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व प्रमुख समाजसेवी पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि व्यासपीठ पर आसीन पंडित रमेश चंद्र शास्त्री महाराज विभिन्न धर्म ग्रंथों के प्रकांड विद्वान हैं।उन्होंने अब तक श्रीमदभागवत रसामृत, श्रीगुरू गीता, श्रीकैला देवी एवं करौली राज्य वंश का इतिहास व वेद परिचय आदि कई ग्रंथों का सृजन किया है।

इस अवसर पर भागवताचार्य पंडित रमेश चंद्र शास्त्री महाराज कृत ग्रंथ "श्रीवेद स्तुति सार" का लोकार्पण रामानुज सम्प्रदाय के प्रख्यात संत महामंडलेश्वर स्वामी राम बालक दास महाराज, प्रख्यात भजन गायक कैलाश अनुज,संत प्रियाशरण भक्तमाली,ब्रज साहिय सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ आदि ने किया।

महोत्सव में पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री (गंगापुर सिटी),नत्थीलाल अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल,अशोक कुमार अग्रवाल (अहमदाबाद),गौतम ऋषि आश्रम के महंत मुकुंद शरण महाराज, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, मुरारी शरण मुद्गल, प्रमोद कृष्ण, राधे बाबा व पंडित जयगोपाल शास्त्री (गोवर्धन) आदि की उपस्थिति विशेष रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.