पंजाब में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमृतसर/चंडीगढ़, 4 नवंबर 2022, (आरएनआई)। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई जहां सूरी और पार्टी के कुछ अन्य नेता धरने पर बैठे थे।
पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सूरी लंबे समय से कई ‘गैंगस्टर’ के निशाने पर थे और सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी।
घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है।
What's Your Reaction?






