नोबेल फाउंडेशन ने की पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा
2012 में पुरस्कार राशि एक करोड़ क्रोनर से घटाकर 80 लाख कर दी गई थी। 2017 में यह 90 लाख व 2020 में 1 करोड़ कर दी गई।

वाशिंगटन। (आरएनआई) नोबेल फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2023 के नोबेल विजेताओं को अतिरिक्त 10 लाख क्रोनर मिलेंगे। इससे कुल वित्तीय राशि 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (9.86 लाख डॉलर) हो जाएगी। पुरस्कार देने वालों ने कहा कि वह फाउंडेशन की मजबूत वित्तीय स्थिति को प्रतिबिंबित करने के लिए इस वर्ष राशि बढ़ा रहे हैं। 2012 में पुरस्कार राशि एक करोड़ क्रोनर से घटाकर 80 लाख कर दी गई थी। 2017 में यह 90 लाख व 2020 में 1 करोड़ कर दी गई।
What's Your Reaction?






