नीतीश ने राजद नेता रेखा देवी से कहा- महिला हो कुछ जानती नहीं हो, चुप रहो

बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके अलावा जदयू नेता ललन सिंह ने राजद नेता राबड़ी देवी को लेकर गलत बयानी की है।

Jul 24, 2024 - 12:34
 0  810
नीतीश ने राजद नेता रेखा देवी से कहा- महिला हो कुछ जानती नहीं हो, चुप रहो

पटना (आरएनआई) बिहार विधानसभा में जदयू प्रमुख सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में बोल रहे थे, जहां उन्होंने यह आरोप लगाया कि आरजेडी ने 2005 के बाद महिला को आगे नहीं बढ़ाया। इस बीच आरजेडी विधायक रेखा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया देनी चाही। इसी दौरान नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। हम कह रहे हैं चुपचाप सुनों। वहीं, रेखा देवी ने इसे गलत बयान बताया है।

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट पर वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर बैठकर पूरी बात सुन लीजिएगा, तब आपको ठीक लगेगा। इसी दौरान वे भड़क कर बोले ऐ सुनिए। अरे हमको सबको बुलाए हैं, मेरी इच्छा थी न। सारी पार्टियों को आप लोग भी साथ थे, ये भी। हम सबको बुलाकर करके बैठक किए थे और बातचीत करके हमने पूरा सर्वे करवाया। फिर जाति जनगणना करवाई और एक-एक चीज के बारे में जानकारी मिली।

सीएम नीतीश ने कहा कि सुनिए अरे भाई! आप सुनिए न। आप लोग तो ऐसे ही बोलते रहते हैं और ये सब भूल जाते हैं कि हमने इनको कितना ज्यादा किस तरह से आप लोगों को भी कह के करवाया था। यह मेरी इच्छा थी और सब लोग राजी हुए थे। सुनिए! चुप रहिए। अगर बैठकर सुनते तब पता चलता कि सचमुच आप कुछ चाहते हैं। अरे आप सुनिए न। आप सुन क्यों नहीं रहे हैं। आप जानते हैं कि ये काम हम लोगों ने करवाया। आप लोगों के साथ इन सब लोगों ने सपोर्ट किया। जब आप लोगों द्वारा सपोर्ट किया गया पूरी सर्व सम्मति से...।

इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश तेज आवाज में राजद विधायक रेखा देवी से बोले कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। अरे बोल रही है कि कहां से आते। इन लोगों के साथ जो है... ये लोग कोई (राजद) महिला को आगे बढ़ाया था। अरे हम 2005 के बाद न कोई महिला को आगे बढ़ाए हैं। बोल रही हो फालतू। इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनों। अरे ऐसे ही बोल रहे... अरे क्या हुआ, सुनोगे नहीं। हम तो सुनाएंगे और अगर आप नहीं सुनिएगा तो आपकी गलती है। तो आप समझ लीजिए कि हम यह चाह रहे थे कि ये लोग समझते। और एक-एक चीज को हम लोगों ने लागू कर दिया। जो भी तय कर दिया था पिछड़ों का जितना ज्यादा जो आया वो इसीलिए जो भी होता था 50% उसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित-महादलित... और इस सब की जो संख्या बढ़ी तो हम लोगों ने पचास की जगह 75 प्रतिशत किया।

इसके साथ ही जदयू नेता ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट जैसी चीज राबड़ी देवी की समझ से बाहर है। उन्हें साइन करना आता नहीं, बजट पर क्या बोलेंगी। बता दें कि ललन सिंह मुंगेर के सांसद व केंद्रीय मंत्री हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.