निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह अनुपालन किया जाये:-एम0पी0 सिंह

Apr 12, 2023 - 18:05
Apr 12, 2023 - 18:25
 0  540
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह अनुपालन किया जाये:-एम0पी0 सिंह

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन का कार्य तहसील मुख्यालयों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम करने से पूर्व अनुमति अवश्य प्राप्त कर ली जाए। सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल आदि की जानकारी राजनीतिक दलों को दी जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सवाल रखे जिनका चुनाव आयोग के निर्देशों के आलोक में समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीमों को सक्रिय रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)