नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का मिष्ठान खिलकर किया स्वागत

आबिद अली

Mar 21, 2025 - 20:51
Mar 21, 2025 - 20:52
 0  189
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का मिष्ठान खिलकर किया स्वागत

मथुरा (आरएनआई) कांग्रेस पार्टी हाई कमान द्वारा मथुरा जिला की कमान पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता एवं वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके मुकेश धनगर को जिला का अध्यक्ष बनाकर दी है। इससे जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महानगर में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर का मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनकी आशाओं पर खरा उतरकर संगठन को हर गांव व कस्बों में पहुंचाएंगे। साथ ही मुखर तरीके से राष्ट्र विरोधी सांप्रदायिक ताकतें जो कि देश में नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं उन्हें बेनकाब करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। जनता की समस्याओं को लेकर स्वतंत्र तरीके से सभी के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि मुकेश धनगर ने एन एस यू आई छात्र संगठन से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया है। वह युवा कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रहे हैं तथा पार्टी ने उन्हें वर्ष 2024 में कांग्रेस पार्टी में लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया था। अब पार्टी का निर्णय फैसला किसी बड़े नेता के घर बैठकर नहीं होंगे बल्कि पार्टी जमीनी धरातल पर उतरकर सामान्य रूप से कार्य किया जा सकेगा।  
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पूर्व विधायक राजकुमार रावत, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाठक, उमेश शर्मा पार्षद, पुनीत बघेल, विपुल पाठक, अप्रतिम सक्सेना, गौरव सिंह, संतोष पाठक, धनंजय चौधरी, अबरार कुरैशी, जिलानी कादरी, मानवेंद्र पांडव, उमाशंकर शर्मा, आशीष अग्रवाल, डा.यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर, विवेक अग्रवाल, सिम्मी बेगम, गीता दिवाकर ने मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.