नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अस्थाई गौशाला पर पहुंच कर गायों की सेवा पूजा की

Nov 20, 2023 - 20:06
Nov 20, 2023 - 20:06
 0  459
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अस्थाई गौशाला पर पहुंच कर गायों की सेवा पूजा की

हाथरस :- गोपाष्टमी के मौके पर  नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अपनी टीम के साथ किला स्थित नगर पालिका की अस्थाई गौशाला पर पहुंच कर गायों की सेवा पूजा की और उन्हें गुण आदि खिलाया। वही उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पालिका क्षेत्र में पढ़ने वाली सभी गौशालाओं में गायों की सेवा व देखभाल से संबंधित सभी कार्य पूरे किए जाने चाहिए।
वहीं उन्होंने कहा कि हमारे  सनातन धर्म में गायों की सेवा का बहुत अधिक महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति को गो माता की सेवा करनी चाहिए। अस्थाई गौशाला में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के साथ नगर पालिका के यशराज शर्मा,तरुणशर्मा,नवनीत ,ललित ठाकुर,अनिल ,जुवेद,अमित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0