दोस्ती के बहाने महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Feb 11, 2024 - 19:19
Feb 11, 2024 - 19:19
 0  6.6k
दोस्ती के बहाने महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

इंदौर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, द्वारिकापुरी की रहने वाली एक पीड़िता ने एक व्यक्ति के खिलाफ इज्जत लूटने का मामला ग्वालटोली थाने में दर्ज कराया है। वहीं इस मामले में ग्वालटोली के थाना प्रभारी उमेश यादव ने जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश जारी है।

साल 2022 के अप्रैल महीने में शादीशुदा महिला से द्वारकापुरी निवासी नितिन जेन की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उनके बीच करीबियां बढने लगी। वहीं महिला से दोस्ती का हवाला देते हुए एक होटल में महिला के साथ दुरष्कर्म कर इज्जत लूटी। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने महिला से कई बार बुरा काम किया ओर विरोध करने पर जान से मारने की घमकी भी दी। वहीं शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और भी जानकारी सामने आ जाती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow