लखनऊ: देश में पहली बार भगवान चित्रगुप्त जी कथा का आयोजन उत्तराखंड के ऋषिकेश में होगा आयोजित 

Sep 6, 2024 - 20:11
Sep 6, 2024 - 20:12
 0  1k
लखनऊ: देश में पहली बार भगवान चित्रगुप्त जी कथा का आयोजन उत्तराखंड के ऋषिकेश में होगा आयोजित 

लखनऊ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड द्वारा हिंदुस्तान में पहलीबार आयोजित हो रहे आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का आयोजन आयोजित किया जा रहा है। न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त जी की यह कथा देवनगरी ऋषिकेश में गंगा तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित होगी । एक दिवसीय कथा 15 सितंबर 2024 को शुबह 09 बजे से प्रारंभ होगी।इस कथा में तैंतीस कोटि देवताओं के समूह में भगवान चित्रगुप्त जी की महिमा का बखान विद्वानों द्वारा किया जायेगा।

देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित भगवान चित्रगुप्त कथा को लेकर पूरे देश में आमान्त्रण दिया जा रहा है। इसी के क्रम में आज अपने मीडिया बन्धुओं के साथ मिलकर कथा सुनने के लिए सभी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के संगठन द्वारा आमान्त्रित किया जा रहा है।

मेरा अनुरोध है कि आप सब सपरिवार इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हो कर आध्यात्मिक पावन पल के साक्षी बने ।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य संभाग सन्तोष निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow