दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुए डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर से अधिक वृद्धि हुई है। वह पहली बार दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ट्रंप की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ट्रंप ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर 500 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में शामिल हो गए।
डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष एरिक ट्रंप ने कहा है कि हमारे पास एक बड़ी कंपनी है और हम अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 77 साल के ट्रंप की संपत्ति पहले 3.1 बिलियन के शिखर पर थी। इसमेंं बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट संपत्तियां शामिल हैं।
ब्लूमबर्ग द्वारा साल 2015 से ट्रम्प की कुल संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। हालिया रिपोर्ट में ट्रंप की संपत्ति जो रिकेट्स, गॉर्डन गेटी और टोनी जेम्स के बराबर हो गई है। यह आंकड़ा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की प्रमुख रियल एस्टेट होल्डिंग्स से जुड़ी सार्वजनिक फाइलिंग और स्टाफ रिपोर्टिंग पर आधारित है।
सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प का व्यापारिक साम्राज्य खतरे में पड़ने वाला था। इसके बजाय, यह दिन उनके लिए सबसे बड़ा दिन बन गया। दरअसल एक घोखाधड़ी के मुकदमे में ट्रंप को 500 मिलियन डॉलर से अधिक का बॉन्ड भरना था। इसके बाद उनकी अपील पर कोर्ट ने इस राशि को 175 मिलियन डॉलर कर दिया था। ठीक उसी समय उनकी सोशल मीडिया कंपनी ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप ने डिजिटल वर्ल्ड एक्विजिशन कॉर्प के साथ 29 महीने से लंबित विलय प्रक्रिया को पूरा कर लिया। इसका फायदा यह हुआ कि अरबों डॉलर के शेयर अब आधिकारिक तौर पर ट्रम्प के हैं। उनकी संपत्ति में कुल मिलाकर चार बिलियन डॉलर से ज्यादा वृद्धि हो गई। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल गए।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






