दिव्यांग पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाय- जिलाधिकारी

Nov 25, 2024 - 20:05
Nov 25, 2024 - 20:05
 0  486
दिव्यांग पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाय- जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारियों व अधिशाषी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद दिव्यांग पेंशन के अवशेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। प्रमाणीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। उन्होंने आगामी दिव्यांग उपकरण वितरण के सम्बन्ध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। चिन्हित दिव्यांगों को फोन व अन्य माध्यम से कैम्प की सूचना दी जाये। इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण विभाग के सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)