दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, पार किया बहुमत का आंकड़ा; आप की करारी हार
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं।
![दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, पार किया बहुमत का आंकड़ा; आप की करारी हार](https://www.rni.news/uploads/images/202502/image_870x_67a748e03e1ce.jpg)
नई दिल्ली (आरएनआई) खुशी जीत की...नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीतने के बाद जैसे ही गोल मार्केट स्थित मतगणना केंद्र के बाहर आये तो समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और वहां का कुछ इस तरह का नजारा दिखा। फोटो: भूपिंदर सिंह
भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा गले मिले। पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है और हम पार्टी के हर कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है...अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे।"
यूपी के फिरोजाबाद में दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत लगा दी...उन्हें बहुत खुश नहीं होना चाहिए...कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और आप को हराने के लिए काम किया।
दिल्ली चुनाव परिणाम पर बल्लीमारान से आप के विजयी उम्मीदवार इमरान हुसैन ने कहा कि "मैं बल्लीमारान के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सबकी जीत है... हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)