दिल्ली में कल बारिश का यलो अलर्ट, 30-40 KM/H की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी
रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी में रविवार को हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम की मेहरबानी पूरे सप्ताह रहेगी। इससे लोगों भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी भी चलेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तेज गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली, जबकि कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सबसे अधिक बारिश मयूर विहार में 8 एमएम दर्ज की गई, जबकि, पालम में 6.9, आया नगर में 1.5, रिज में 0.8, पूसा में 0.5 एमएम बारिश हुई।
जाफरपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि पीतमपुरा में 40.8, पालम में 40.2, नजफगढ़ में 40, आया नगर में 39.8, रिज में 39.5 व लोधी रोड में 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में सर्वाधिक 192 एक्यूआई रहा। गुरुग्राम 99, नोएडा में 131, फरीदाबाद में 150 व गाजियाबाद में 142 एक्यूआई दर्ज किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






