दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगाई
यह डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' शीर्षक से है, जो आप नेताओं के जेल जाने को लेकर बनी है। भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है।

नई दिल्ली (आरएनआई) डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए यह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होगा। हम सभी दलों से इस समय चुनाव नियमों और विनियमों का पालन करने का आग्रह करते हैं। चूंकि चुनाव घोषित हो चुके हैं, इसलिए राजनीतिक दलों को डीईओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। चुनाव के दौरान यह एक मानक प्रक्रिया है।
दिल्ली पुलिस ने भाजपा के इशारे पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। यह डॉक्यूमेंट्री आप नेताओं के जेल जाने पर बनी है और इसे आज सुबह 11:30 बजे दिखाया जाना था। दिल्ली भर के सिनेमाघर मालिकों को डॉक्यूमेंट्री न दिखाने की धमकी दी गई है। हम डॉक्यूमेंट्री दिखाएंगे, भाजपा आवाज नहीं दबा सकती है।
आप ने दिल्ली पुलिस पर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगाने का दावा किया है। 'आप' सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल आप नेताओं के जेल जाने को लेकर बनी है। आज 11:30 बजे प्यारे लाल भवन (आईटीओ) में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






