दिल्ली चुनाव में हारते-हारते जीतीं आतिशी; सिसोदिया और केजरीवाल हारे
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी भी पीछे चल रही हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।
नई दिल्ली (आरएनआई) गांधी नगर विधानसभा सीट पर 10 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 11919 वोट से आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश सीट पर 11 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा की शिखा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा की शिखा राय को 42280 वोट मिले हैं। जबकि आप के सौरव भारद्वाज को 38634 वोट मिले हैं।
नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है। केजरीवाल को 3182 वोटों से हार मिली है। अरविंद केजरीवाल की हर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नई दिल्ली स्थित गोल मार्केट के मतगणना केंद्र में कुछ इस अंदाज में नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित।
आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। 600 वोट से सिसोदिया की हार हुई है। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।
दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है।
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि "मैं दिल्ली की जनता को पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं... केजरीवाल सभी मॉडलों में धराशायी हो गए हैं... यह तय है कि केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे। वह सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे... पार्टी हाईकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?