त्रिदेव यात्रा के दौरान कथा में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता मीना, व्यास गाधी पर बैठे महाराजश्री से आशीर्वाद लेकर गाए भजन
गुना। आर्थिक और गरीब वर्ग का कल्याण हो। इसी संकल्प को साथ लेकर हम गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याएं सुन रहे हैं। क्षेत्र की जनता का भला हो इसी में ही हमारी भलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की नीत सबका साथ और सबका विकास के प्रमुख सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। 2014 में प्रधानमंत्री के सत्ता संभालने के बाद वास्तव में भारत का चहुंमुखी विकास हुआ है। देश की इतनी प्रगति प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच का परिणाम है। उक्त बात शुक्रवार को पूर्व विधायक विधानसभा चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल को सम्बोधित कर रही थीं।
त्रिदेव यात्रा शुक्रवार 3 फरवरी को चांचौड़ा विधानसभा के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने नसीलपुर कथा, तेजाखेड़ी कथा, खैरखेड़ी, सिगरामपुर, माधोपुरा, दुर्गपुरा आदि आधा दर्जन क्षेत्रों का दौरा किया। त्रिदेव यात्रा दौरे में श्रीमती मीना नसीलपुर और तेजाखेड़ी में चल रही भागवत कथा में शामिल हुईं। जहां उन्होंने व्यास गाधी पर बैठे महाराजश्री से आशीर्वाद लेकर भजन गाए। पूर्व विधायक ममता रघुवीरसिंह मीना के द्वारा गाए भजनों ने भागवत कथा में समां बांध दिया। वहीं कथा में उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए। ‘त्रिदेव यात्रा’ को मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में अपार जनसमर्थन देखने को मिला। उनके दौरा कार्यक्रम में समस्त चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्रवासी और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढक़र भागीदारी की। लोगों ने यात्रा का जगह-जगह उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। वहीं श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने त्रिदेव यात्रा में चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए, तभी सरकारी योजनाएं सार्थक होंगी। इसके लिए वह गांव-गांव बूथ स्तर पर पहुंच लोगों से रूबरू हो रही हैं। इस मौके पर उनके साथ यात्रा में समस्त चांचौड़ा विधानसभा के कार्यकर्ता और समर्थक व किसान भाई शामिल रहे।
What's Your Reaction?






