'तुम्हारे जन्मदिन पर आऊंगा...', TCS मैनेजर ने किया था ये वादा; बहन ने भाभी को लेकर खोले बड़े राज
टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की बहन ने कहा कि भाभी निकिता को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जैसा कोई नहीं था। मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई।

आगरा (आरएनआई) आगरा के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (28) की आत्महत्या से परिवार सदमे में है। बहन आकांक्षा के आंसू नहीं थम रहे हैं। 3 मार्च यानि आज उनका जन्मदिन है। भाई ने आगरा आने पर बहन से भी कहा था कि वह उनके घर दिल्ली आएगा।
धूमधाम से जन्मदिन मनाएगा। मगर, उससे पहले ही उन्होंने अपनी जान दे दी। बहन का कहना है कि भाभी ने भाई को इतना प्रताड़ित किया कि उसे अपनी जान देनी पड़ी। अब वो यही चाहती हैं कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले।
डिफेंस कॉलोनी निवासी एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह फंदा लगा लिया था। 27 फरवरी को बहन अकांक्षा ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला, जो कि उनकी आत्महत्या से पहले का था।
उन्होंने इसके लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिस दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बहन आकांक्षा दिल्ली में रहती है। वह जॉब करती है। उन्होंने बताया कि पिता घर में अकेले रहते हैं, जबकि मां उनके पास दिल्ली में रह रही थीं। भाई मानव मुंबई में नौकरी करने चला गया था। वह जब भी मुंबई से आगरा आता था, तब ही उनसे मिलने दिल्ली आ जाता था।
वह उनके बच्चों के साथ खूब मस्ती करता था। आकांक्षा का आज जन्मदिन है। उन्होंने बताया कि मानव उनके जन्मदिन पर आना चाहता था। मुंबई से 23 फरवरी को आने पर कहा था कि जन्मदिन मनाने के लिए आएगा। पार्टी करेगा। बहन भी भाई का इंतजार कर रही थीं। रविवार को जन्मदिन के बारे में याद कर बहन की आंखों से आंसू निकल आए।
वह एक ही बात बोल रही थीं कि बहन और भाई का प्यार निकिता ने छीन लिया। उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जैसा कोई नहीं था। मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई।
डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। केस से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी वीडियो सामने आएं है, उनको भी जांच में शामिल किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






