डॉ. राधाकांत शर्मा मथुरा रेडियो से 18 मार्च को देंगे ब्रज की होली की जानकारी

वृन्दावन (आरएनआई) ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता "ब्रज की अनूठी होली" का प्रसारण 18 मार्च 2024 को किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. देवेन्द्र सारस्वत एवं ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के निष्पादक विजय सिंह नौलखा ने बताया है,कि "ब्रज की अनूठी होली" के विषय पर युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता का प्रसारण केंद्र से ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के अंतर्गत 18 मार्च 2024 सोमवार को सायं 07:05 बजे से किया जाएगा।जिसका वाचन ब्रज भाषा में होगा।यह प्रसारण 10 मिनट का होगा,जिसे आप सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ. एम. चैनल संख्या 102.2 पर श्रवण कर सकते हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






