डी0एम0 की अध्यक्षता में हुई निर्माण कार्य समीक्षा बैठक

May 25, 2024 - 18:42
May 25, 2024 - 18:43
 0  810
डी0एम0 की अध्यक्षता में हुई निर्माण कार्य समीक्षा बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्क्रिय दुग्ध समितियों को सक्रिय करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता परक एवं तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाये। जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की जाये। प्रगति को विभागीय पोर्टल पर ससमय फीड किया जाये। जनपद में पूर्ण हो चुके व उदघाटन के लिए प्रतीक्षित कार्यों की सूची तैयार कर ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)