डीईओ ने किया हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Feb 28, 2025 - 19:18
Feb 28, 2025 - 19:18
 0  1.2k
डीईओ ने किया हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) जिला शिक्षा अधिकारी  चंद्रशेखर सिसोदिया ने अपने दल के साथ राघोगढ़ विकासखण्ड के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। डीईओ श्री सिसोदिया ने शासकीय उमावि धरनावदा, शासकीय मॉडल उमावि राघोगढ़, शासकीय उमावि डोंगर विजयपुर, शासकीय कन्या उमावि राघोगढ़, अशासकीय प्रज्ञा उमावि राघोगढ़ और शासकीय उत्कृष्ट उमावि राघोगढ़ का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखा।

सभी केन्द्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से संचालित पाई गई। कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
श्री सिसोदिया ने केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने, नकल की प्रवृत्ति रोकने, गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र पर ओआरएस घोल तैयार रखने तथा परीक्षा केन्द्र पर साफ़ सफाई, शीतल पेय जल एवं प्रकाश व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण दल में सुरेन्द्र पाल सिंह जिला खेल अधिकारी,आसिफ़ ख़ान प्राचार्य और मनोज शर्मा नोडल खेल प्रशिक्षक सम्मिलित थे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)