डाल सिंह मेमोरियल के बार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

Jan 28, 2025 - 17:41
Jan 28, 2025 - 17:42
 0  459
डाल सिंह मेमोरियल के बार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

हरदोई (आरएनआई)मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर आयोजित विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं ने बच्चों और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों जैसे गुब्बारा फुलाओ, बिंदी चिपकाओ, टॉफी रेस, और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा ने माहौल को जीवंत बना दिया।

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में दुर्गा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिज्ञासा और मिश्रा क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में अर्पित मिश्रा ने बाजी मारी, सृष्टि तिवारी दूसरे स्थान पर और वैष्णवी यादव व आरुषि वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

निर्णायक मंडल में मंशा वाजपेई, सोनी तिवारी, और प्रज्ञा तिवारी शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, पूजा मिश्रा, विनीता त्रिवेदी, और आरती वर्मा का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी की देखरेख में सभी गतिविधियां संपन्न हुईं।

29 जनवरी को वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता और लड़कों की साड़ी पहनाओ प्रतियोगिता जैसे अनोखे और मनोरंजक आयोजनों का आयोजन होगा, जो बच्चों और दर्शकों के लिए और अधिक रोमांचक अनुभव लेकर आएगा।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)