जिलाधिकारी ने की शिकायत निस्तारण की समीक्षा

Feb 20, 2025 - 18:37
Feb 20, 2025 - 18:37
 0  378
जिलाधिकारी ने की शिकायत निस्तारण की समीक्षा

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से सीधे फ़ोन से बात की। साथ ही उन्होंने निस्तारणकर्ता अधिकारी से भी बात कर निस्तारण के दौरान अपनायी गयी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निस्तारणकर्ता अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर जाँच अवश्य की जाये। आख्या को अंतिम रुप से अपलोड करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लिया जाये। शिकायतकर्ता से संवाद किया जाये। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)