जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में प्रबंधकों के साथ बैठक

Sep 18, 2024 - 18:54
Sep 18, 2024 - 18:55
 0  648
जिलाधिकारी ने की प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में प्रबंधकों के साथ बैठक

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ प्रोजेक्ट अलंकार के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत पात्र पुराने जर्ज़र विद्यालयों का नवीनीकरण कराया जाये। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय को 25 प्रतिशत खर्च वहन करना होगा। शेष धनराशि का वहन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा। संस्कृत स्कूलों को सिर्फ 5 प्रतिशत धनराशि का वहन करना होगा। लाभार्थी विद्यालयों के चयन हेतु शासनादेश की शर्तों का पालन किया जाये। विद्यालयों की दो सूची बनाई जाएं। एक सूची में 75 वर्ष से अधिक पुराने व दूसरी सूची में 75 वर्ष से कम पुराने विद्यालय रखे जाएं। विद्यालयों के प्रबंधन के साथ इस सम्बन्ध में बैठक कर ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)