जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक

Dec 9, 2024 - 18:53
Dec 9, 2024 - 18:54
 0  540
जिलाधिकारी ने की ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ई ऑफिस के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने विभागों में ई फाइलिंग की प्रगति बढ़ाएं। ई फाइलिंग से जुड़े सभी अधिकारी अपनी डीएससी बनवाना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन ई फाइलिंग की प्रगति की समीक्षा की जाये। प्रमुख व बड़े विभागों में ई ऑफिस पर विशेष जोर दिया जाये। सभी विभागों में स्कैनर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। दस्तावेजों को स्कैन कर ई फ़ाइल में बदला जाये। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से जिलाधिकारी कार्यालय में कोई भी ऑफ़लाइन फ़ाइल स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)