जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण

Dec 11, 2024 - 19:05
Dec 11, 2024 - 19:05
 0  567

हरदोई (आरएनआई)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी परिसर हरदोई में स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह को निर्देश दिए कि धान क्रय के साथ साथ धान के उठान की भी निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मिलर्स से समन्वय करते हुए धान को डिपो से मिलो तक पहुंचाया जाये। मंडी सचिव ज्योति चौधरी को निर्देश दिए कि बिजली जाने पर जेनरेटर की बैक अप व्यवस्था रखी जाये ताकि धान खरीद में कोई रूकावट न आये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का पूरा सहयोग किया जाये। उन्होंने मंडी परिसर में आये हुए किसानों से संवाद किया। किसानों ने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में धान खरीद की प्रगति अच्छी है। अब उठान पर जोर दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंडी व विपणन विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)