जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में शहर के कोतवाली से चार खंभा तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम
इस मौके पर बच्चों तथा नगर वासियों में गजब का उत्साह दिखा|

शाहजहांपुर। (आरएनआई) इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने स्वयं इस यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया| इस कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया| दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जिलाधिकारी ने स्वयं पुरस्कृत किया तथा आशीर्वाद दिया| एनसीसी तथा स्काउट गाइड कैडेटस के द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया |
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रमों से ही देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिलता है| उन्होंने नगर वासियों से कहा कि सरकार ने झंडा एक्ट में परिवर्तन कर दिया है अब आप अपने घरों की छतों पर झंडा लहरा सकते हैं| जिलाधिकारी महोदय ने नगर वासियों से अपील की कि उन्हें देशहित में अपना अपना अधिकतम योगदान देना चाहिए|
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा, एसडीएम सदर सौरव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे|
इस तिरंगा यात्रा का आयोजन शहर के व्यापारियों वेद प्रकाश गुप्ता, सचिन बाथम, राजीव खन्ना इत्यादि के द्वारा किया गया|
What's Your Reaction?






