जालंधर में दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी मतदान

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीट पर आज उपचुनाव है।

Jul 10, 2024 - 14:28
 0  486
जालंधर में दोपहर एक बजे तक 34 फीसदी मतदान

चंडीगढ़ (आरएनआई) पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 34.01 फीसदी मतदान हो चुका है। 

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी भी एरिया में उन्हें दिक्कत आ रही है तो उनसे संपर्क करे। वहीं, उन्होंने प्रशासन से भी चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाने की अपील की है

भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के बूथों पर बाहरी इलाकों से आए लोग बैठे हैं।

सुबह 11 बजे तक 23.04 फीसदी वोटिंग हो गई है। 

भाजपा की टीम के लिए यह चुनाव आगे की राजनीति तय करने जा रहा है। भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के लिए समय आगे ही ठीक नहीं चल रहा है। उनकी लीडरशिप में पंजाब में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। भाजपा में इस बात को लेकर पहले से रोष चल रहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा में आकर पार्टी लीडरशिप पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस से आये रवनीत बिट्टू केंद्र में मंत्री बन गए हैं। दिल्ली की टीम ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव से किनारा रखा है। कोई भी केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा अगर सीट हार जाती है तो जाखड़ की लीडरशिप पर सवाल उठना तय है। कारण, शीतल अंगुराल एक विधायक होते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस सीट से भाजपा के चुन्नी लाल भगत तीन बार जीत चुके हैं और पंजाब में मंत्री भी रहे हैं। एक माह पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से 42,837 मत लिए थे और चन्नी से महज 1500 मत से हारे थे।

आम आदमी पार्टी अगर यह सीट भी हार जाती है तो इससे राज्य सरकार में लोगों के विश्वास की कमी के रूप में देखा जाएगा। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान सीएम मान ने 13-0 का नारा दिया था, जिसका लक्ष्य पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतना था। हालांकि, पार्टी केवल तीन सीटें ही जीत पाई। 

जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए सीएम मान और उनके परिवार ने आप उम्मीदवार से भी आगे निकलकर प्रचार में पूरी ताकत लगाई। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर निर्वाचन क्षेत्र के हर हिस्से और गली-मोहल्ले में घूमकर लोगों से वोट मांगने गई। सीएम मान की इस मेहनत के पीछे लोकसभा चुनाव में आप की उम्मीद से कम सीटें आने को देखते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.