जम्मू कश्मीर बोर्ड ने 12वीं के नतीजे किए जारी
जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।

जम्मू (आरएनआई) जम्मू और कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी जेकेबोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। जिन भी छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे घोषणा के बाद अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (jkbose.nic.in.) पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और अपने नाम का उपयोग करके अपने जेकेबीओएसई परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर के हार्ड और साफ्ट जोन के 92 हजार विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी। एक सामान कैलेंडर लागू होने के बाद एक साथ बोर्ड परिणाम जारी होता है। साफ्ट जोन के स्कूलों की परीक्षा 28 मार्च को पूरी हुई थी। इन स्कूल के विद्यार्थी दो महीने से भी ज्यादा समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। वहीं, हार्ड जोन में आने वाले स्कूलों की परीक्षा 11 मई को पूरी हुई है।
2023 में 12वीं कक्षा का परिणाम 9 जून को जारी हुआ था। इसमें 65 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, जिसमें 68 फीसदी छात्राएं जबकि 61 फीसदी छात्र सफल हुए थे। कश्मीर संभाग से जम्मू पिछड़ गया था। 12वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
पिछले साल के जेकेबीओएसई 12वीं के नतीजों के अनुसार, कुल 1,27,636 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 82,441 छात्रों को 65% उत्तीर्ण घोषित किया गया था। लड़कियों ने 68% पास प्रतिशत हासिल करके बेहतर प्रदर्शन किया और लड़कों का पास प्रतिशत 61% रहा।
पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत - 65%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 61%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 68%
छात्रों को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। एसएमएस सुविधा के माध्यम से परिणाम देखने का तरीका यहां बताया गया है।
जेकेबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 के लिए - JKBOSE12ROLLNO> दर्ज करें। 567675 पर एक टेक्स्ट संदेश भेजें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






