जनमत उन्हीं के साथ होता है जिनके साथ जनता का विश्वास होता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया: ज्योतिरादित्य सिंधिया

May 23, 2023 - 16:15
 0  918
जनमत उन्हीं के साथ होता है जिनके साथ जनता का विश्वास होता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना। जनमत उन्हीं के साथ होता है जिनके साथ जनता का विश्वास होता है। और यह विश्वास भाजपा के साथ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केवल एक जन जन को नहीं बल्कि राष्ट्र पटल पर भारत का ध्वज फहराने का काम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास हे की पिछले चुनाव से ज्यादा बहुमत से पूर्ण जनता अपना आशीर्वाद उन्हे और भाजपा को देंगी उक्त बात एक दिवसीय गुना प्रवास के दौरान आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस गुना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़,  विकास जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कांग्रेस और कमलनाथ सरकार की नाकामियों को गिनाई। जबकि भाजपा ने मध्यप्रदेश में 18 वर्ष या यूं कहे 21 वर्ष से कहूं की बीच के 15 माह की कांग्रेस सरकार सरकार को छोड़कर डबल इंजन की सरकार ने एक सुशासन, विकास और प्रगति की हे। सरकार में हर वर्ग के लिए काम किया है। इस डबल इंजन की सरकार के चलते प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी ने भीषण कोरोना काल के संकट से देश और प्रदेश को उभारा। आज केबल उभारा ही नही बल्कि पूरे विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। श्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा एक काडर वेश पार्टी और एक नीति वेश पार्टी और एक लक्ष्य की पूर्ति वेश पार्टी हे। वह लक्ष्य हे एकात्म मानव बाद का और अंत्योदय का। और इस सफर पर एक एक कार्यकर्ता मेहनत करता है। इस पार्टी में कोई नेता नहीं हे हर एक व्यक्ति कार्यकर्ता है। और हर एक कार्यकर्ता को अपना योगदान देना होगा। अपनी मेहनत मशक्कत के साथ मजबूती से खड़े होकर आने वाले चुनाव में सफलता प्राप्त करनी होगी। उन्होंने पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा एक जुट हे। और हर परिवार में भी कभी कभी कोई कठिनाई होगी तो उसको सुलझाने की जिम्मेदारी हमारी होगी। हमारे वरिष्ठ जनों के सहयोग से मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित मिलकर हम उस कठिनाई को सुलझाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आर्थिक प्रगति और प्रदेश की प्रगति की रफ्तार बड़ी हे। मध्य प्रदेश की gsdp बड़ी हे। ग्रास रेट पूरे देश में अग्रणी राज्यों में है। किसानों के लिए बात करे तो सिंचाई की बात, किसान सम्मान निधि, बुजर्ग जनों को मुख्य तीर्थ दर्शन योजना के साथ सरकार की विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री की दोनो की जोड़ी पूर्ण रूप से समर्पित है। प्रजातंत्र में हर व्यक्ति का सम्मान है। कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा नही होता। इन तीन वर्षों में पार्टी को मजबूती प्रदान करू। यह मेरी कोशिश है। की में पार्टी के आम कार्यकर्ता के रूप में काम करू। उन्होंने कहा कि में भाजपा  को अपना परिवार ही मानता हु क्योंकि मेरी आजी अम्मा ने इस पार्टी को स्थापित करने में जी जान से मेहनत की थी। और मेरे पूज्य पिताजी ने इससे पूर्व जनसंघ से शुरुवात की तो मेरे लिए तो घर ही हे। पत्रकार वार्ता पश्चात केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया ने स्थानीय सर्किट हाउस गुना में आमजनों एवं भाजपा जनों से मुलाकात कर उनके हाल चला जाने। उसके बाद वह स्थानीय होटल नवलोक में बाल्मिक समाज के सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज जनों से चर्चा कर कार्यक्रम को संबोधित किया। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया भार्गव कृषि फार्म हाउस पहुंच ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विप्र समाज सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज जनों से चर्चा कर कार्यक्रम को संबोधित किया।  तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया गुना से रवाना होकर अशोकनगर व मुंगवाली के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0