जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक  नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

Jan 11, 2024 - 20:46
Jan 11, 2024 - 20:47
 0  486
जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक  नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

शाहजहांपुर (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक  नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों तथा संभ्रांत नागरिक गणों को  निर्देशित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है इसे पूर्ण निष्ठा,समर्पण और मनोयोग से मनाना सुनिश्चित करिए। उन्होंने कहा कि यह समारोहसिर्फ खानापूर्ति बनकर न रह जाए, इससे भावपूर्ण होकर मनाइये। 

 नगर मजिस्ट्रेट डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई | जिलाधिकारी महोदय ने नगर निगम के अधिकारियों को साफ सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए| उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस से जुड़े हुए सभी कार्यक्रम विद्यालयों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएं। 

 गणतंत्र दिवस से जुड़े हुए कार्यक्रम 23 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 जनवरी तक अनवरत रूप से चलते रहेंगे। सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय झंडा अभिवादन तथा ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे मनाया जाएगा। वृद्ध आश्रम  तथा कुष्ठ आश्रम इत्यादि में फल वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएंगे।  जिलाधिकारी महोदय ने शहीद मौलवी अहमद उल्लाह शाह की मजार लोदीपुर की मरम्मत हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0