जनता के वोट से फिर जीतेंगी महुआ : ममता बनर्जी
मुखमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कहा, 'आप महुआ को भगा सकते हैं। लेकिन जनता के वोट से महुआ फिर जीतेंगी। गुरुवार को नदिया के शांतिपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं पर ममता ने कहा, उन्होंने महुआ को भगा दिया!

कोलकाता (आरएनआई) बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार महुआ मोइत्रा होंगी। ममता ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, आप महुआ को भगा सकते हैं। लेकिन जनता के वोट से महुआ फिर जीतेंगी। पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।
मुखमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कहा, 'आप महुआ को भगा सकते हैं। लेकिन जनता के वोट से महुआ फिर जीतेंगी। गुरुवार को नदिया के शांतिपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। वहीं पर ममता ने कहा, उन्होंने महुआ को भगा दिया! क्योंकि महुआ ने लोगों के बारे में बात की। इससे पहले पिछले साल नवंबर में, ममता महुआ के साथ खड़ी थीं। 8 दिसंबर को, जिस दिन महुआ को सांसद पद से बर्खास्त किया गया, मुख्यमंत्री ने भी कार्शियांग से भाजपा की आलोचना की थी।
टीएमसी महुआ के साथ है। इस घटना से एक बार फिर भाजपा की बदले की राजनीति साबित हुई है। महुआ को अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया गया। मैं इसका पुरजोर विरोध करती हूं। इशारों-इशारों में ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि महुआ ही कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस से उम्मीदवार होंगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






