चुनावी रैली में बेहोश हुए नितिन गडकरी, मंच पर खड़े नेताओं ने संभाला; शिंदे गुट के लिए कर रहे थे प्रचार
महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।

यवतमाल (आरएनआई) महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए। वे यहां NDA की शिवसेना प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। गडकरी बोल ही रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
घटना के कुछ देर बात नितिन गडकरी ने पोस्ट करके बताया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?






