चीन के शंघाई पहुंचा टाइफून बेबिन्का, बीते सात दशकों में नहीं आया ऐसा खतरनाक तूफान
चक्रवाती तूफान बेबिन्का के चलते शंघाई में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। साथ ही रेल यातायात भी बर्खास्त कर दिया गया है। चीन में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं।

शंघाई (आरएनआई) टाइफून (चक्रवाती तूफान) बेबिन्का सोमवार की सुबह शंघाई से टकराया। यह कैटेगरी-1 का तूफान है और इतना खतरनाक तूफान बीते 75 वर्षों से चीन में नहीं आया है। बेबिन्का तूफान के चलते शंघाई में 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बेबिन्का तूफान शंघाई पहुंचा। इससे पहले साल 1949 में इतना शक्तिशाली तूफान आया था, जिसे टाइफून ग्लोरिया के नाम से जाना जाता है। शंघाई, जो चीन का व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां खतरनाक तूफान आम तौर पर नहीं आते हैं। हालांकि चीन का दक्षिणी इलाका प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहता है। बीते हफ्ते ही चीन के दक्षिणी प्रांत हेन्नान में यागी तूफान आया था। कैटेगरी-4 के यागी तूफान ने चीन में भारी तबाही मचाई थी।
चक्रवाती तूफान बेबिन्का के चलते शंघाई में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। साथ ही रेल यातायात भी बर्खास्त कर दिया गया है। चीन में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों से घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। तूफान के चलते शंघाई के कई रिजॉर्ट, एम्यूजमेंट पार्क आदि पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






