चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची को PC & PNDT एक्ट के तहत राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है

Feb 29, 2024 - 17:48
Feb 29, 2024 - 17:48
 0  3.4k
चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची को PC & PNDT एक्ट के तहत राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है

चाचौड़ा (आरएनआई) चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची को PC & PNDT एक्ट के तहत राज्य सुपरवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। प्रियंका पैंची ने लोक स्वास्थ्य एवम चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री एवम उपमुख्यमंत्री जी का आभार जताते हुए कहा कि जिन आकांक्षाओं एवं विश्वास के साथ उन्हें सदस्य मनोनीत किया गया है, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगी। आपको बता दे कि मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय द्वारा संशोधित आदेश भोपाल, दिनांक 23/02/2024 आदेश क्र./एफ 10-12/2016/सत्रह/मेडि-02, भोपाल दिनांक 02/02/2023 द्वारा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के अंतर्गत पूर्व में में गठित राज्य सुपरवाईजरी बोर्ड में राज्य शासन द्वारा श्रीमती प्रियंका पैंची विधायक चाचौड़ा जिला गुना को सदस्य मनोनित किया है इनका सदस्य पद का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा। सदस्य मनोनित होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भाजपाइयों में खुशी है। क्षेत्र के सभी वरिष्ठ,युवा कार्यकर्ताओं सहित सदस्यजनों ने उन्हे शुभकामनाए दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow