चलो गाँव की ओर सुशासन गोष्ठी का हुआ आयोजन

Dec 24, 2024 - 17:43
Dec 24, 2024 - 17:43
 0  675
चलो गाँव की ओर सुशासन गोष्ठी का हुआ आयोजन

हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में सुशासन गाँव की ओर सुशासन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि जनपद के पूर्व जिलाधिकारी व सेवा निवृत आईएएस विवेक वार्ष्णेय रहे। मुख्य अतिथि ने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कहा कि हरदोई के अधिकारियों में बहुत अच्छा समन्वय है। जिलाधिकारी और उनकी टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि सुशासन सप्ताह के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सभी का लक्ष्य गरीब तबके तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। जीवन में किसी को निराश नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारियों का दायित्व है कि सभी लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए पूरा प्रयास करें। लोगों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए। दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है। कार्य करते समय किसी अधिकारी को नकारात्मकता मन में नहीं लानी चाहिए। लोगों की पीड़ा को दूर करना ही सुशासन है। अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। अब किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक का इलाज कराया जा सकता है। जननी सुरक्षा योजना से संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ी है। गंगा एक्सप्रेस वे व राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से परिवहन व्यवस्था में सुधार हुआ है। हरदोई में रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। गरीब परिवार भी अब भूख से नहीं मरता जो कि सुशासन का एक उदाहरण है। हम सभी को पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना चाहिए। यही सुशासन है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि सुशासन के सन्दर्भ हमारे इतिहास में मौजूद हैं। महात्मा गाँधी के रामराज्य व संविधान के प्रावधानो से सुशासन को समझा जा सकताश है। उन्होंने अधिकारियों से कहा किसी के आँसू पोंछने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने जिलाधिकारी के जनसुनवाई पर जोर देने की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय प्रभावित होने वाले लोगों से चर्चा के बाद ही निर्णय करते हैं। वह सर्वसम्मति पर विशेष जोर देते हैं। जीवन में अनुशासन होना बहुत जरुरी है। गोष्ठी में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों व लाभार्थियों ने अपने विचार रखे। गंगा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिराम सिंह ने मिशन अलंकार पर प्रकाश डाला और कहा कि विद्यालयों के लिए सुशासन का तात्पर्य सुअनुशासन से है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता जयंती राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई व चाणक्य को उद्धरित करते हुए सुशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की कुछ पंक्तियों का भी जिक्र किया। कक्षा 11 की एक छात्रा उन्नत त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के सुशासन प्रवाह को जारी रखा है। एफपीओ से जुड़े अभिषेक सिंह ने अटल बिहारी बाजपेई के साथ अपने संस्मरणों को ताज़ा करते हुए कहा सुशासन का जीवन में बहुत है। उन्होंने वर्तमान जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने खेती से जुड़ी अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। किसान धर्मेन्द्र ने गो आधारित खेती और प्रशासन के पूर्ण सहयोग की चर्चा की। भरावन के किसान अनुपम दीक्षित ने मोटे अनाजों व उनके उत्पादों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने उनके द्वारा बनाये गए उत्पाद दो छात्राओं व स्वयं सहायता सामूह की दो महिलाओं को भेंट किये। उद्योग पति बाल कृष्ण जिंदल ने अपनी उद्योग यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उद्योग बंधु के माध्यम से जनपद स्तर पर उद्योगों की समस्याओं का तेजी से समाधान हुआ है। उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने वर्तमान जिलाधिकारी की त्वरित समस्या समाधान के लिए सराहना की। भूतपूर्व सैनिक सूबेदार वीरपाल सिंह ने कहा कि हरदोई जनपद में प्रशासन द्वारा सुशासन के भाव के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को पूर्व सैनिकों को पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमओ रोहतास कुमार ने आयुष्मान कार्ड के बारे में बताया। पूर्व में कैंसर पीड़ित एक लाभार्थी ने बताया कि आयुष्मान के माध्यम से उनको अच्छे अस्पताल में इलाज मिला जिसकी वजह से वह अब स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की एक लाभार्थी ने कहा कि पहले झोपड़ी में बन्दर चले जाते थे। अब उनको सुरक्षित छत मिली है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला ऊषा शर्मा ने अपनी पूरी यात्रा व सरकारी सहयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं। एक समूह की अध्यक्ष प्रिया सिंह ने भी अपने समूह के बारे में बताया। एक समूह से जुड़ी रूबी देवी ने भी समूह की आर्थिक यात्रा के बारे में बताया। व्यक्तिगत शौचालय की एक लाभार्थी ने बताया कि अब उनको खेत में नहीं जाना पड़ता। तालाब पट्टे के लाभार्थी छोटे लाल ने बताया कि मत्स्य पालन से उनको काफ़ी आर्थिक लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का भी लाभ मिला है। विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया तथा पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)