चंदेरी पुलिस ने IPL सट्टा पर की छापेमार कार्रवाई, तीन सटोरियो को किया गिरफ्तार, सामान जब्त

चंदेरी-अशोकनगर (आरएनआई) इन दिनों पूरे देश में IPL की धूम मची हुई। IPL को लेकर क्रिकेट फैंस में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलती है। वहीं इन दिनों IPL मैच में सट्टे लगाने वाले भी खूब देखने को मिलते हैं। इसी बीच प्रदेश के अशोकनगर जिले में पुलिस ने IPL मैच में सट्टा लगा रहे सटोरियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली थी जानकारी
दरअसल, अशोकनगर जिले के चंदेरी थाने की पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि परमेश्वर तालाब के पास कुछ लोग IPL मैच में सट्टा लगा रहे हैं। मुखबिर की जानकारी के आधार पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छापेमार कार्रवाई करते हुए थान सिंह यादव, रिंकू खान और अभि जैन को गिरफ्तार कर लिया। इन सटोरियों द्वारा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में सट्टा लगा लगाया जा रहा था। इस दौरान इन सटोरियों की तरफ से मैच में ओवरों में विकेट, रन और बाउंड्री को लेकर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था।
पुलिस ने जब्त किया सामान
चंदेरी थाने की पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इन आरोपियों के पास से बरामद सामान को भी जब्त कर लिया, जिसमें तीन एंड्रॉयड फोन के साथ 17 हजार 900 रुपए के करीब नकदी बरामद हुई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताएं और भी नाम
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने और भी साथियों के नाम बताएं हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शुभम यादव, चंद्रपाल यादव और जाकिर खान उर्फ जक्का के द्वारा व्हाट्सएप पर लिंक भेजी गई थी। वहीं पुलिस ने पकड़े गए तीन सटोरियो सहित कुल 6 सटोरियो पर मामाला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






