घोड़ासहन में तीन दिनों में साँप ने तीन लोगों को काटा, दो की मौत एक ईलाजरत

Jul 2, 2024 - 21:14
Jul 2, 2024 - 21:20
 0  8.5k
घोड़ासहन में तीन दिनों में साँप ने तीन लोगों को काटा, दो की मौत एक ईलाजरत

घोड़ासहन (मोतिहारी) (आरएनआई) बरसात का मौसम आते ही क्षेत्र में साँप कटी की घटना में बढ़ोतरी देखी गयी है। बरसात शुरू होते ही लगातर तीन दिनों में तीन लोगो को साँप ने दंशा है। जिसमे दो की मौत हो गयी है। जबकि एक इलाजरत  है। पहली घटना थाना क्षेत्र के बरवा कला पंचायत की है। जहाँ दरवाजे पर काम रहे है। बरवा कला गाँव निवासी नौशाद मिया(18) को साँप ने काट लिया। दूसरी घटना बगही भेलवा पंचायत के भेलवा गाँव की है। जहाँ पूर्व वार्ड सदस्या सकीला देवी को खेत मे घास काटने के क्रम में साँप ने एकाएक दंश लिया। ईलाज के लिए जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। वही मंगलवार की सुबह विजयी गाँव के वार्ड नम्बर तीन में घर मे सो रहे एक महिला को साँप ने काट लिया। ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान विजयी गाँव निवासी मिर्जा गालिब की पत्नी शहनाज बेगम (28) के रूप में हुई है। घायल नौशाद मियां का अब भी ढाका के एक निजी हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वही इस घटना से क्षेत्र के लोगो मे भय के माहौल है। साँप की अधिकांश घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में घट रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0