घर से टहलने निकले व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Nov 8, 2023 - 20:43
Nov 8, 2023 - 21:00
 0  216

हाथरस-8 नवंबर। घर से टहलने निकले एक व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई । वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  घटना की सूचना पाकर मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए।
बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी निवासी करीब 45 वर्षीय बबलू शर्मा पुत्र  हरिशंकर शर्मा आज सुबह 5 बजे घर से टहलने निकले थे। लेकिन आज सुबह रतनगढी के सामने रेलवे ट्रैक पर वह मृत अवस्था मे पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आ जाने से बबलू की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर  ब्लॉक प्रमुख  रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। इस घटना को लेकर रामेश्वर उपाध्याय ने गहरा दुःख प्रकट किया।  
इस दौरान गांव के दिनेश शर्मा, सुशील शर्मा, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, बाबूलाल शर्मा, महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, नवीन शर्मा, राजकुमार शर्मा, विवेक पाराशर व विशाल पाराशर आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0