गौ रक्षा को लेकर 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन : गोपाल महाराज

नई दिल्ली, (आरएनआई)गौ रक्षा तथा गौ को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आगामी 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली की तैयारी जोर शोर से चल रही है।इसमें सभी शंकराचार्यों के अलावा देशभर के धर्माचार्य एवं लाखों गौ प्रेमी हिस्सा लेंगे।
यह जानकारी प्रसिद्ध कथा वाचक एवं गौ रक्षा आंदोलन के प्रणेता श्री गोपाल मणि महाराज ने कल यहाँ बातचीत के दौरान दी।उन्होंने कहा कि सभी को आमंत्रित किया गया है और इसमें लाखों लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि "राष्ट्रमाता गौ मंगलम् अभियानम्" के तहत आयोजित इस रैली में गायों के संरक्षण तथा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग की जायेगी।
श्री गोपाल महाराज ने कहा कि धर्मशास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है,लेकिन इसे पशुओं की श्रेणी में रखा गया है,जो सही नहीं है।उन्होंने कहा कि गौ मूत्र,गोबर एवं दुग्ध में स्वर्ण तत्व पाया जाता है,जो मानव जीवन के लिए अनमोल है।इसकी व्याख्या धर्मशास्त्रों में की गयी है।वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसकी पुष्टि हुई है।
एक सवाल के जवाब में श्री गोपाल महाराज ने कहा है, कि इस समय देश में शिव उपासक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं।इसलिए उन्हें पूरा विस्वास है,कि वह गौ के संरक्षण एवं उसे राष्ट्रमाता का दर्जा जरूर प्रदान करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुयी तो नए सिरे से लोगों को संगठित करेंगे।एल.एस।
एम.के.मधुवाला
पत्रकार।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






