गोवर्धन में असहाय मरीजों का मददगार बनेगा धानुका हैल्थ केयर
![गोवर्धन में असहाय मरीजों का मददगार बनेगा धानुका हैल्थ केयर](https://www.rni.news/uploads/images/202211/image_750x_6378df9c4a06e.jpg)
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा के राधाकुंड मार्ग स्थित धानुका चेरिटेबल ट्रस्ट गरीब असहाय लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ सेवाएं संचालित करने जा रहा है। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र देवाचार्य धानुका हैल्थ केयर का आज फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। दुर्गा प्रसाद धानुका चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक विजय रिणवा ने बताया कि गोवर्धन में चैरिटेबल ट्रस्ट का हैल्थ केयर खुलने जा रहे है। फिलहाल हैल्थ केयर में बीस रुपए के पर्चे पर ओपीडी सुविधा संचालित की जा रही है। जांच केंद्र , ईसीजी, डिजीटल एक्सरे सेवा इत्यादि ओपीडी सेवा संचालित होंगी। अमित भारद्वाज, डॉ. कृष्ण बल्लभ उपाध्याय, डॉ. लक्ष्मी शर्मा बाल रोग विशेषज्ञ, स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। इसकी जानकारी संजय शास्त्री, बिहारी चकाचक, दीपक लवानिया ने दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)