गुना से ग्वालियर जा रही सूत्र सेवा की बस अनियंत्रित होकर पलटी

जिला प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार हेतु कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

Jun 19, 2023 - 20:14
Jun 19, 2023 - 20:15
 0  2.8k
गुना से ग्वालियर जा रही सूत्र सेवा की बस अनियंत्रित होकर पलटी
गुना से ग्वालियर जा रही सूत्र सेवा की बस अनियंत्रित होकर पलटी

गुना। आज सोमवार की दोपहर सूत्र सेवा की बस गुना से ग्वालियर की तरफ जा रही थी, तभी भदौरा घाटी के पास यह अनियंत्रित होकर पलट गई।  घटना दोपहर लगभग 3  बजे की है। इस बस  हादसे में लगभग 12 लोग घायल हो गए।

बस दुर्घटना के साथ ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई, रास्ते चलते वाहनों ओर लोगो ने बचाब कार्य किया।

वही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची व प्रशासन की टीम के साथ स्वास्थ्य सेवाएं ओर एम्बुलेंस भी पहुंची।

जिनको जिला प्रशासन द्वारा जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया है घायल यात्री जिला अस्पताल में उपचाररत हैं, अन्‍य 2 गंभीर घायलों को ग्‍वालियर रैफर कर दिया गया है। एक यात्री को उपचार उपरांत अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

उक्‍त घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची जिसमें प्रभारी कलेक्‍टर प्रथम कौशिक, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अनुविभागीय अधिकारी गुना वीरेन्‍द्र सिंह बघेल, म्याना टीआई विपेंद्रे चौहान,नगर तहसीलदार गुना  गौरीशंकर बैरवा द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को आवश्‍यक उपचार हेतु जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0