राहुल को मंदिर जाने से रोककर और उन पर हमला करवा कर भाजपा क्या साबित करना चाहती है? - कांग्रेस

जनता को मुर्गी समझ पंख नोच कर दाना चुगा रही भाजपा - कांग्रेस

Jan 23, 2024 - 18:27
Jan 23, 2024 - 18:28
 0  4.1k
राहुल को मंदिर जाने से रोककर और उन पर हमला करवा कर भाजपा क्या साबित करना चाहती है? - कांग्रेस

गुना (आरएनआई) जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को गुना के जयस्तम्भ चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर भाजपा और असम सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए पथराव और राहुल गांधी को मंदिरों में प्रवेश करने से रोकने जैसी घटनाओं को लोकतंत्र विरोधी ठहराया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष  के नेतृत्व में जयस्तम्भ चौराहा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही पर आक्रोश जताया और देशवासियों से आव्हान किया कि वे भाजपा के झूठे वायदों, देश को खोखला करने वाली लोक-लुभावन स्कीम और मुद्दे से भटकाने वाले झांसे न आएं। बल्कि देश को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी जैसे जुझारू नेता का साथ दें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष  ने भाजपा और असम सरकार के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसरमा को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ रहे जन सैलाब को देखकर असम के सीएम डर गए थे, इसलिए उन्होंने जानबूझकर विवाद करवाया और राहुल गांधी को मंदिरों में जाने से भी रोका।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा और पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह से करते हुए हिटलर से जुड़ा एक हिस्सा भी सुनाया, जिसके अनुसार हिटलर मुर्गियों के पंख निकाल लेता था और दान डालकर उन्हें अपने पीछे-पीछे दौड़ाता था। इसी तरह का प्रयास भाजपा और नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, अंतर सिर्फ इतना है कि उनके निशाने पर मुर्गियां नहीं है बल्कि देश की आम जनता है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow