गुना अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न

गुना। गुना अभिभाषक संघ के वर्ष 2023, 2024 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया कार्यकारणी पद की मतगणना के उपरांत पूर्ण हो चुकी है। अभिभाषक संघ गुना की कार्यकारिणी के 10 पदों में सीनियर कार्यकारणी पद पर राजेश राठिया ने 307 मत, विवेक रघुवंशी ने 257 मत, पंकज मुदगल ने 239 मत, अशोक कुशवाह ने 233 मत, झब्बू लाल किरार ने 232 मत, कुलदीप गुर्जर ने 227 मत और पवन चंदेल ने 222 मत प्राप्त कर अपना-अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वहीं जूनियर कार्यकारिणी पद पर आकाश शर्मा ने 190 मत तथा केशवेंद्र दिवाकर ने 159 मत हासिल किए हैं। जूनियर कार्यकारिणी में महिला आरक्षित पद पर जयंती परिहार निर्विरोध रही है। इससे पूर्व अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों के लिए हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अरविंद रघुवंशी, उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद भार्गव, सचिव पद पर नृपाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पद पर जगबीर सिंह जरसोनिया, सह-सचिव पद पर दीपेंद्र साहू, सह-सचिव महिला पद पर रूबी खान और पुस्तकालय अधिकारी पद पर दिनेश श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष (कर) हेतु आरक्षित एक पद पर विक्रम बोहरे निर्विरोध रहे हैं।
What's Your Reaction?






