गांधी पुस्तकालय में आयोजित विचार गोष्ठी को जिलाधिकारी ने किया संबोधित

Jan 27, 2024 - 14:11
Jan 27, 2024 - 14:12
 0  243
गांधी पुस्तकालय में आयोजित विचार गोष्ठी को जिलाधिकारी ने किया संबोधित

शाहजांहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने गांधी पुस्तकालय पहुंच कर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। उन्होने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने गांधी जी की विचार धारा की प्रासंगिकता को विस्तार पूर्वक बताया तथा गांधी जी के मनोबल, दृढ़ इच्छा शक्ति, सत्य एवं अहिंसा के बल पर आजादी में उनके द्वारा दिये गये योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि आज के समय में गांधी जी का दर्शन अत्यंत प्रासंगिक है तथा भावी पीढ़ी को इस प्रकार की गतिविधियों से अवश्य जोड़ना चाहिए जो उनके विचारों को आगे ले जा सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0