गणतंत्र दिवस परेड का समापन, जमीन से आसमान तक दिखी भारत की शक्ति

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि रहे। परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की। 

Jan 26, 2025 - 15:00
 0  405
गणतंत्र दिवस परेड का समापन, जमीन से आसमान तक दिखी भारत की शक्ति

नई दिल्ली (आरएनआई) पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। दरअसल स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ से कचरा उठाया। जब प्रधानमंत्री, कर्तव्य पथ पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वागत में खड़े थे, तभी उन्हें जमीन पर कचरा दिखाई दिया। पीएम मोदी ने मिसाल पेश करते हुए तुरंत वो कचरा उठाया।

गुजरात में स्कूबा डाइवर्स ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर देवभूमि द्वारका में समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराया। 

फ्लाइपास्ट के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड का समापन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और दर्शक दीर्घा में जाकर लोगों का अभिवादन किया। 

भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने कर्तव्य पथ पर दिखाए करतब। 

विभिन्न राज्यों की झांकी से भारत ने सांस्कृतिक झलक दुनिया की दिखाई। 

कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल को पेश किया गया। इसे भारत में ही डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर बनाया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.