गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस
मध्य प्रदेश के यात्री यमुनोत्री धाम में दर्शन के बाद आज गंगोत्री जा रहे थे। रास्ते में ही उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

उत्तरकाशी (आरएनआई) गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए, बाकी करीब बीस से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि ये यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। सुरक्षित यात्रियों को पुलिस को दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






